
रांचीः शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी बनाई और टीम इंडिया की जीत को आसान कर दिया।
इस मैच में अपनी इस पारी में कुल 5 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय हैं। रोहित ने ये कारनामा सिर्फ 404 पारियों में किया, जो सबसे तेज़ है।
रोहित ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एडम मिल्ने की बॉलिंग पर पुल शॉट खेलकर जैसे ही मैच का पहला छक्का लगाया, वैसे ही एक खास मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे तेज 450 छक्के लगाने के मामले में रोहित ने अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 404वीं पारी में यह कारनामा किया, जबकि अफरीदी ने 487 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।
Published : 20 November 2021, 10:40 AM IST
Topics : cricket Ind Vs Nz Rohit Sharma sports T 20 रोहित शर्मा लोकेश राहुल