
नागपुर: ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (47/5) और रविचंद्रन अश्विन (42/3) की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर ऑलआउट कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये।
मोहम्मद सिराज ने भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे उस्मान ख्वाजा को पगबाधा किया, जबकि डेविड वॉर्नर अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गये। (वार्ता)
Published : 9 February 2023, 4:22 PM IST
Topics : Australia cricket Ind vs Aus Ravindra Jadeja test match ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत रवींद्र जडेजा