हिंदी
बेंगलुरु: आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर्नाटक के एक प्रमुख जौहरी के कई शोरूम पर मंगलवार को छापे मारे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जौहरी के बेंगलुरु, मंगलुरु, शिवमोग्गा और उडुपी में स्थित शोरूम में तलाशी ली जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई मंगलवार तड़के एक साथ शुरू की गई ।
आयकर विभाग के अधिकारियों से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।
Published : 31 October 2023, 5:18 PM IST
No related posts found.