हिंदी
नयी दिल्ली: पश्चिमी मोर्च पर पाकिस्तान से लगी सीमा के पार से ड्रोन भेजे जाने के मामलों में भारी वृद्धि हुई है और साल 2022 में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भेजे जाने के मामलों में दोगुना इजाफा हुआ है।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बल ने दिल्ली में एक शिविर में ड्रोन का अध्ययन करने के लिए हाल ही में एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की है और इसके परिणाम बहुत उत्साहजनक रहे हैं। (भाषा)
Published : 13 November 2022, 11:20 AM IST
Topics : इजाफा गोला बारूद ड्रोन नई दिल्ली पंकज कुमार सिंह पाकिस्तान बीएसएफ महानिदेशक मादक पदार्थ हथियार
No related posts found.