बिहार के वैशाली में शराबी दुल्हे की यूं बैंड बजायी दुल्हन ने

लाख नसीहत दीजिये लेकिन लोगों को समझ में ही नहीं आता। कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है बिहार में। यहां शादी की रस्मों के दौरान शराबी दुल्हे की हरकत देख दुल्हन ने उसकी जमकर इज्जत उतारी। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष:

Updated : 1 July 2019, 6:57 PM IST
google-preferred

वैशाली (बिहार): जिले के एक गांव में शराबी दुल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हा नशे में धुत्त होने के कारण मंडप पर ही लुढ़क गया। जिसे देख लड़की के घर वालों दुल्हे संग परिवार के अन्य लोग को बंधी बना कर शादी से इनकार कर दिया। 

मामला वैशाली जिले के जंदाहा थाना के वहसी गांव का है। जहां शादी की रस्मों के दौरान पहले दुल्हा लुढ़का को लोगों को लगा उसे गर्मी के कारण चक्कर आया है। लेकिन जब फिर से  जयमाला की रस्म के बाद जब दूल्हे को शादी के लिए मंडप पर बैठाया गया तो वह वहां भी लुढ़क गया। दूल्हे को नशे में देख दुल्हन मंडप पर ही जोर से चीखी और सबके सामने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने का बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दुल्हे के साथ उसके चाचा, बहनोई और बूढे नाना को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को  महुआ थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के निवासी मुकेश झा के पुत्र की बरात जंदाहा थाना के वहसी गांव में  मनोज मिश्र के यहां गई थी। 

मामले के बारे में वहसी के पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के पति अरविंद राय ने बताया कि लड़का नशे में था। इसलिए लड़की के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही लड़के, उसके चाचा और बहनोई को रोक कर रखा गया था, ताकि लड़की वालों ने जो उपहार आदि दिए थे, उसे लड़का पक्ष लौटा दे।

Published : 
  • 1 July 2019, 6:57 PM IST

Related News

No related posts found.