
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई बाजार मे 33/11 विद्युत उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति आज 26 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
जेई राकेश कुमार ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि सब स्टेशन पर 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर मे अर्थिंग और फीडर से पोल डबल केबल डालने हेतु कार्य हो रहा है जिसके कारण बिजली बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण के पश्चात चार बजे के बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
आपको बताते चलें कि शाम 4 बजे के बाद ही बिजली की सेवा चालू हो पाएगी। लोगों को इसी के अनुसार अपने सभी कार्य करने होंगे।
Published : 26 July 2024, 12:40 PM IST
Topics : Electricity Resident उपकेंद्र कोल्हुई बाजार बिजली महराजगंज विद्युत