
फरेंदा (महराजगंज): नगर निकाय चुनाव मे बृहस्पतिवर को नामांकन पत्रो की वापसी के दिन नगर पंचायत आनन्दनगर से अध्यक्ष पद के लिए 2 लोगो ने नामांकन पत्र वापस लिए। वही सभासद पद के 30 पर्चों की वापसी हुई। अब अध्यक्ष पद के 11 व नगर पंचायत के 18 वार्डो से कुल 146 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है।
आरओ अमरनाथ पांडेय ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि नगर पंचायत आनंदनगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियो मे हुमैरा खातून पत्नी मोहम्मद अली निवासी वार्ड 18 लोहिया मार्केट व वार्ड नं० 17 लाजपत नगर निवासी अर्चना पत्नी रविंद्र श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र वापस लिए है। सभासद पद वार्ड 1 से 8 के लिए 10 पर्चे वापस लिए गए है।
वार्ड 9 से 18 के लिए 20 पर्चे वापस लिए गए है।
Published : 20 April 2023, 7:05 PM IST