महराजगंज में पांच बच्चो की मां प्रेमी संग फरार, वापस आने पर ग्रामीणों ने खंभे से बांध कर प्रेमी जोड़े को पीटा, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

जनपद में पांच बच्चो की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। वापस आने पर ग्रामीणों ने खंभे से बांध कर पीटा है। खंभे में बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़े पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 December 2023, 9:38 PM IST
google-preferred

फरेंदा(महराजगंज) फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गावं में पांच बच्चो की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। वापस आने पर ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को खंभे में बांध कर प्रताड़ित कर पीटा भी है।   
खंभे में बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की इस प्रेमी जोड़े को कैम्पियरगंज मोदीगंज रोड के किनारे एक स्कूल के ठीक सामने नर्सरी में खंभे में बांधे हुए हैं। ठंड में दोनों कांप रहे हैं। 
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फरेंदा थाना क्षेत्र के वनग्राम के एक गावं की प्रेमिका विधवा है। उसके पांच बच्चे भी हैं। चार बच्चों को घर छोड़कर एक बच्चे को लेकर विधवा प्रेमी संग चली गयी थी।

रात में घर आयी तो प्रेमी और प्रेमिका को गांव वालों ने रात में पकड़ लिया। दोनों को खंभे में बांधकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ महिला व पुरुष दोनों को गालियां दे रहे हैं और प्रेमी–प्रेमिका छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। इस वायरल वीडियो से इलाके भर में सनसनी फैली हुई है।

इस मामले में फरेंदा कोतवाल अजीत सिंह ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि प्रेम सम्बन्ध के शक में महिला के ससुराल के लोगों द्वारा महिला के साथ मार–पीट की गई है। मार–पीट का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

Published : 
  • 19 December 2023, 9:38 PM IST

Related News

No related posts found.