फरेंदा में पूर्व चेयरमैन ने अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कर्मचारियों की हड़ताल को दिया खुला समर्थन, धरना प्रदर्शन की चेतावनी

महराजगंज की आनंदनगर नगर पंचायत पर चल रही हड़ताल ने बुधवार को नया मोड़ लिया है। अब पूर्व चेयरमैन ने कर्मचारियों के हड़ताल का खुला समर्थन करने का बिगुल फूंक दिया है। पढें डाइनामाइट न्यूज की ये खास रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 April 2024, 5:34 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा नगर पंचायत में चल रही हड़ताल को लेकर बाधित सफाई व लाईट व्यवस्था को लेकर अब पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता भी कर्मचारियों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता से हुई बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि ईओ जब अध्यक्ष की मनमानी नहीं चलने दे रही हैं तो सभी कर्मचारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास मैं समस्त प्रकरण लेकर जाऊंगा।

उन्होंने संवाददाता को बताया कि नगर के विकास के नाम पर जो धन सरकार द्वारा राज्य वित्त में दिया जाता है, उससे नगर के विकास कार्य होते हैं। वर्तमान चेयरमैन विजय लक्ष्मी एवं उनके पति पूर्व चेयरमैन लूट एवं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

उन्होंने वर्तमान चेयरमैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी नमकीन की फैक्ट्री में लगभग 30 कर्मचारी नगर पंचायत के लगा रखे हैं। ईओ फर्जी पेमेंट पर हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं तो अध्यक्षा सभी कर्मचारियों को वेतन न देकर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। जिससे नगर के निवासियों का भी जीना दुश्वार हो गया है।

अब पूरे प्रकरण की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत करूंगा। विनोद गुप्ता ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारियों, जनता के साथ धरना प्रदर्शन करूंगा, जिसकी सारी जिम्मेमदारी शासन व प्रशासन की होगी। 

Published :