सदर ब्लॉक में अनियमितता के मामले में BDO, लेखाकार को नोटिस जारी, कार्यप्रभारी समेत दो पर विभागीय कार्यवाही के आदेश

महराजगंज सदर ब्लॉक में लाखों रुपए के हुए अनियमितता के एक मामले में सीडीओ ने कार्यवाही के आदेश दिये है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 April 2024, 1:50 PM IST

महराजगंज: सदर ब्लॉक में एडीओ पंचायत कार्यालय समेत कई कार्यों के मरम्मत में अनियमितता के मामले में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कार्यवाही के आदेश दे दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सदर ब्लॉक में एडीओ पंचायत कार्यालय के मरम्मत, सुंदरीकरण और सिमेंटेड ईंट से निर्माण मामले में कुल तकरीबन 6 लाख रुपए के कार्यों कीअनियमितता पाई गई है।

कुछ जगहों पर कार्य से पहले भुगतान करा लिया गया है और कहीं काम हुआ ही नहीं और भुगतान हो गया है।
इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि तकरीबन 6 लाख रुपए के कार्यों की अनियमितता पाई गई है।

इस प्रकरण में विकास अधिकारी सदर अतुल कुमार, लेखाकार को नोटिस देते हुए कार्यप्रभारी और जेई पर विभागीय कार्यवाई के आदेश दिए गए है।

Published :  8 April 2024, 1:50 PM IST