इमरान खान ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश के लीक हुए वीडियो को ‘नाटक’ करार दिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार के हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा को लेकर एक अन्य शख्स के साथ हुई बातचीत के लीक हुए ऑडियो क्लिप को ‘नाटक’ करार दिया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 November 2021, 3:07 PM IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार के हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा को लेकर एक अन्य शख्स के साथ हुई बातचीत के लीक हुए ऑडियो क्लिप को ‘नाटक’ करार दिया है।

दैनिक समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कामयाब जवान सम्मेलन में कहा कि कथित रूप से पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार का लीक हुआ ऑडियो टेप एक ‘नाटक’ है और इसकी शुरुआत तब से हुई, जब पनामा पेपर्स में श्री शरीफ परिवार के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। (वार्ता)

Published : 
  • 25 November 2021, 3:07 PM IST

No related posts found.