हिंदी
महराजगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान लक्ष्मीपुर ब्लॉक में बहन के साथ भाई का शादी कराने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। डाइनामाइट न्यूज पर सबसे पहले इस खबर के प्रकाशित होने के बाद से जिम्मेदार अफसरों के होश उड़े हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार खबर के बाद जनपद के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार रॉय ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो लोगों की एक टीम गठित कर दी है और इस प्रकरण में जांच का आदेश दे दिया।
दो दिनों में दें जांच रिपोर्ट
सीडीओ ने परियोजना निदेशक (Project Director) रामदरश चौधरी और लक्ष्मीपुर के खण्ड विकास अधिकारी अमित मिश्रा दो लोगो की टीम गठित करते हुए जांच का आदेश दे दिए है। यह जांच रिपोर्ट सीडीओ को दो दिनों के अंदर सौंपनी होगी।
बोले सीडीओ
इस मामले में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी (Chief Development Officer) संतोष कुमार रॉय ने बताया कि दो स्तरीय टीम गठित कर दिया गया है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा।
Published : 18 March 2024, 5:22 PM IST
Topics : brother CDO impact marrying sister आदेश महराजगंज मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह सीडीओ