हिंदी
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर बंदूक, तमंचा और अवैध शस्त्र बनाने का उपकरण बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संभल कोतवाली क्षेत्र के बेगम सराय के पास खंडहर में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी।
उन्होंने बताया कि मौके से दो बंदूक, सात तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। उन्होंने कहा कि मामले में असलम और गुफरान नामक दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
Published : 20 April 2023, 6:41 PM IST
No related posts found.