मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, IAS राघवेंद्र कुमार सिंह बने सीएम मोहन यादव के प्रमुख सचिव

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 December 2023, 11:48 AM IST

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

इस आशय का आदेश शुक्रवार रात जारी किया गया।

सरकारी आदेश के अनुसार, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह 1994 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी का स्थान लेंगे। रस्तोगी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव थे।

सिंह इस पद पर नियुक्त होने से पहले खनन विभाग के प्रधान सचिव थे। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Published : 
  • 16 December 2023, 11:48 AM IST

No related posts found.