हिंदी
महराजगंज: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद ब्यूरोक्रेसी में तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को यूपी में कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है।
यूपी में आईएएस अफसरों के तबादलों के बीच महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी को भी बदल दिया गया है। आईएएस अनुराग जैन को महराजगंज का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।
IAS अनुराग जैन इससे पहले अम्बेडकरनगर जनपद के सीडीओ थे।
बता दें कि इससे पहले लखीमपुर खीरी के सीडीओ IAS अनिल कुमार सिंह का तबादला महराजगंज तबादला किया गया था लेकिन अनिल कुमार सिंह ने चार्ज नहीं लिया।
Published : 8 July 2024, 10:40 AM IST
No related posts found.