
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ने ग्रुप X और ग्रुप Y ट्रेड में एयरमेन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in या careerindianairforce.cdac.in पर जाकर 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी, 2021 है।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के तौर पर 250 रूपये का भुगतान करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
Published : 9 January 2021, 7:16 PM IST
Topics : Govt Jobs IAF Notifications vacancy आवेदन उम्मीदवार एयरमेन नोटिफिकेश भारतीय वायुसेना सरकारी नौकरी