हिंदी
मुंबई: महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने बुधवार को दावा किया कि ‘भारत छोड़ो दिवस’ मनाने के लिए मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान जाते समय उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, तुषार गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘नौ अगस्त को ‘भारत छोड़ो’ दिवस मनाने के लिए घर से निकलने के बाद मुझे सांता क्रूज पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया। ऐसा स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। मुझे अपने दादा-दादी बापू (महात्मा गांधी) और बा (कस्तूरबा गांधी) पर गर्व है जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारीख पर अंग्रेजों ने हिरासत में लिया था।’’
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुषार गांधी मैदान पहुंच गये हैं।
Published : 9 August 2023, 4:11 PM IST
Topics : क्रांति तुषार गांधी दावा पुलिस भारत छोड़ो दिवस महात्मा गांधी मुंबई
No related posts found.