हैदराबाद: विवादित बयान पर विधायक टी राजा सिंह की गिरफ्तारी, पैगंबर को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

हैदराबाद के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 August 2022, 11:02 AM IST

हैदराबाद: गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। इसके चलते लोगों ने थाने में प्रदर्शन करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।

इसके पहले उनके खिलाफ हैदराबाद साउथ जोन पुलिस ने मंगलवार की सुबह प्राथमिकी दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: भड़काऊ नारे लगाने का आरोपी गौहर चिश्ती हैदराबाद से गिरफ्तार, अजमेर में पूछताछ जारी, जानिये ये बड़े अपडेट

टी राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आए। इसके बाद से ही उनके खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन होने लगे।

पार्टी से किया गया निलंबित

भाजपा के केंद्रीय अनुशासनात्मक समिति के सचिव ओम पाठक की तरफ से बयान जारी किया गया है कि विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही भाजपा ने राजा सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर 10 दिनों के अंदर जवाब मांगा है कि उनको पार्टी से क्यों निष्कासित न किया जाए।

Published : 
  • 23 August 2022, 11:02 AM IST