Hyderabad: भारत में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, ससुरवालों ने भारतीय आईडी प्रूफ दिलाने का किया था वादा

भारत में वर्ष 2022 में अवैध रूप से दाखिल हुए 24 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 September 2023, 11:48 AM IST
google-preferred

हैदराबाद:  भारत में वर्ष 2022 में अवैध रूप से दाखिल हुए 24 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को  गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी क्षेत्र) पी. साई. चैतन्य ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगल जिले के रहने वाले फैज मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि फैज नेपाल सीमा के रास्ते बिना वैध वीजा के भारत में दाखिल हुआ था और यहां किशन बाग इलाके में अपनी पत्नी के घर पर अवैध रूप से रह रहा था। फैज की पत्नी हैदराबाद की ही रहने वाली है।

पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, फैज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी व्यक्ति के ससुराल वाले फरार हैं।

Published : 
  • 1 September 2023, 11:48 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement