हिंदी
बुडापेस्ट: हंगरी ने 2024 में होने वाले ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी का इरादा त्याग दिया है। हंगरी ने बुडापेस्ट को मेजबान शहर के रूप में पेश करते हुए ओलम्पिक की मेजबानी की दावेदारी पेश करने का मन बनाया था।
सरकार ने कहा है कि उसने विपक्षी दलों से सलाह करते हुए ओलम्पिक की दावेदारी पेश करने का मन बनाया था लेकिन बाद में विपक्षी दल पीछे हट गए और इसी कारण राष्ट्रहित का ध्यान रखते हुए सरकार ने दावेदारी न करने का फैसला किया है।
सरकार ने अपने बयान में कहा, "बुडापेस्ट को ओलम्पिक मेजबान शहर के दावेदार के तौर पर पेश करने का फैसला किया गया था लेकिन अब सरकार ने राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति को इस दावेदारी से पीछे हटने का निर्देश दिया है। अब बुडापेस्ट 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी का दावेदार नहीं है।" (आईएएनएस)
Published : 23 February 2017, 12:56 PM IST
Topics : 2024 ओलम्पिक अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक खेल बुडापेस्ट हंगरी
No related posts found.