हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।
विभाग ने शहर में दिन में बादल छाए रहने और हल्की या बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Published : 31 July 2023, 4:04 PM IST
No related posts found.