
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के अधिवक्ता व मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय कुमार पांडेय ने 1990 में जम्मू कश्मीर के हिंदुओं के भयानक नरसंहार को लेकर दोषियों के खिलाफ एसआईटी के गठन के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा था, जिसका राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लेकर जम्मू-कश्मीर के ज्वाइंट सेक्रेट्री मनीष तिवारी को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है।
अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें इस बात का संतोष है कि उनके पत्र का संज्ञान राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया है और उनको उम्मीद है कि कश्मीरी पंडितों को न्याय मिलेगा।
Published : 11 June 2022, 3:05 PM IST
Topics : ammu and Kashmir Maharajganj अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश कश्मीरी पंडितों कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर महराजगंज राष्ट्रपति