हिंदी
मुंबई: एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान का डिवोर्स हो चुका है लेकिन तलाक होने के बाद भी दोनों कई बार साथ दिखाई दिए हैं। दोनों अक्सर साथ लंच या डिनर करते दिखते हैं लेकिन इस बार ऋतिक-सुजैन पापा राकेश रोशन के साथ नज़र आए।

इस अवसर पर सुजैन, पापा राकेश रोशन से बातें करती हुई नजर आ रही थी तो वहीं ऋतिक बच्चों के साथ थे। ऋतिक की फैमिली को साथ देखने पर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं ऋतिक और सुजैन अपने रिश्ते को एक मौका देने का तो नहीं सोच रहे।
सुजैन ऋतिक के साथ तो अक्सर नजर आती ही रहती हैं लेकिन उनके पापा के साथ लंबे समय बाद नजर आई। इतना ही नहीं 7 मई को इन दोनों ने एक साथ फिल्म बाहुबली 2 भी देखी थी। ऋतिक- सुजैन को सिनेमा हॉल से बाहर आते देखा गया था।
Published : 15 May 2017, 1:30 PM IST
Topics : ऋतिक रोशन तलाक राकेश रोशन सुजैन खान
No related posts found.