यूपी की 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष बने हृदय नारायण दीक्षित

उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी के हृदय नारायण दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित हो गये है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता विरोधीदल राम गोविन्द चौधरी उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर बिठाया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 March 2017, 1:56 PM IST

लखनऊ: यूपी की 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी के हृदय नारायण दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। दीक्षित सदन में पीछे बैठे थे। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी उनकी सीट पर गए और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर बिठाया।

यह भी पढ़ें: हृदय नारायण दीक्षित का यूपी विधानसभा अध्यक्ष बनना तय

निर्वाचन के बाद दीक्षित कुछ समय के लिए भावुक दिखे, हालांकि उन्होने अपने को संभाला और सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया। सभी से सहयोग की अपील भी की। राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दीक्षित ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, विधानसभा में नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी, बहुजन समाज पार्टी के रामवीर उपाध्याय, कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू और निर्दलीय रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया की मौजूदगी में नामांकन किया था।

यह भी पढ़ें: यूपी में नकल के खिलाफ सरकार सख्त, 54 सेंटर की परीक्षा रद्द, 57 केंद्रो पर लगी रोक

उनके प्रस्तावकों में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, अपना दल और निर्दलीय विधायक शामिल थे। संसदीय नियमों के मर्मज्ञ माने जाने वाले दीक्षित पांचवीं बार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। वह एक बार राज्य विधान परिषद के भी सदस्य रहे हैं। पहली बार निर्दलीय चुनाव जीते थे। वे उन्नाव के पूर्वा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं जबकि इस बार उन्नाव के ही भगवंतनगर सीट से चुनाव जीते हैं।
 

Published : 
  • 30 March 2017, 1:56 PM IST

No related posts found.