पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरा छह साल का लड़का, बचाव अभियान जारी

होशियारपुर के गढ़दीवाला के समीप बहरामपुर में रविवार को छह साल का लड़का 100 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 May 2022, 4:22 PM IST
google-preferred

होशियारपुर: होशियारपुर के गढ़दीवाला के समीप बहरामपुर में रविवार को छह साल का लड़का 100 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

यह घटना उस वक्त हुयी जब बच्चा खेत में खेल रहा था और इसी दौरान कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए । इस पर वह भागते हुये बोरवेल शाफ्ट पर चढ़ गया। बोरवेल शाफ्ट जूट के बोरे से ढका हुआ था और लड़के का वजन नहीं झेल पाया, जिससे वह गड्ढे में गिर गया। यह लड़का प्रवासी मजदूरों के परिवार का है।

अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक दल को भी बुलाया गया है।

इस बीच  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और वह जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।

मान ने ट्वीट किया होशियारपुर में छह साल का लड़का ऋतिक एक बोरवेल में गिर गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक वहां हैं और बचाव अभियान चल रहा है। मैं प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। (भाषा)

Published : 
  • 22 May 2022, 4:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement