हिंदी
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात यहां चारा बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। चारों के शव खेत में लटके मिले। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र और गांव में भारी गुस्सा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के रहने वाला एक परिवार काम की तलाश में जलगांव पहुंचा था। यह परिवार जलगांव के बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां खेती करता था। किसी काम की वजह से बच्चों के माता-पिता महताब और उसकी पत्नी रूमली मध्य प्रदेश गये थे।
महताब और रूमली के चारों बच्चों के शव मुस्तफा के खेत में लटके मिले। मरने म़तक बच्चों में 12 साल की लड़की सईता, 11 साल का रावल, 8 साल का अनिल और 3 साल की सुमन शामिल है। चारों की हत्या कुल्हाड़ी से की गयी थी।
इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव और क्षेत्र में गुस्से और शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published : 16 October 2020, 5:01 PM IST
Topics : चार बच्चे जलगांव जांच पुलिस मध्य प्रदेश मर्डर महाराष्ट्र हत्या हॉरर किलिंग
No related posts found.