
बहराइच: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। बहराइच में सोमवार को एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गये।
यह सड़क हादसा बहराइच-श्रावस्ती मार्ग पर कोतवाली देहात इलाके के धरसवाँ हाइवे-730 पर हुआ। बताया जाता है कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। गुजरात से बलरामपुर जा रही निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई।
इस टक्कर में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।
Published : 25 December 2023, 11:23 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश ट्रक बस बहराइच बहराइच श्रावस्ती मार्ग