हिंदी
तिरुपत्तूर: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में सोमवार सुबह एक लॉरी ने सड़क पर खड़ी एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी चपेट में आए कम से कम सात लोगों की कुचलकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त पीड़ित सड़क किनारे बैठे थे।
उन्होंने कहा कि पीड़ित वैन से सफर कर रहे थे और वाहन में आई खराबी के कारण वह सड़क किनारे बैठकर उसे ठीक किए जाने का इंतजार कर रहे थे।
Published : 11 September 2023, 11:29 AM IST
Topics : अस्पताल घायल तमिलनाडु तिरुपत्तूर जिला पुलिस मौत लॉरी वैन सड़क हादसा
No related posts found.