हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के मोगा में सोमवार तड़के एक ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग फिरोजपुर के मक्खू की ओर जा रहे थे तभी तड़के करीब तीन बजे मोगा के कराहेवाला गांव के पास यह दुर्घटना हो गई।
हादसे में मारे गए लोग मोगा और फिरोजपुर जिलों के निवासी थे।
Published : 6 November 2023, 12:24 PM IST
Topics : घायल चंडीगढ़ टक्कर ट्रक और कार पंजाब मोगा मौत सड़क हादसा
No related posts found.