हिंदी
सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा और बस की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर देवरी गांव के पास दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे हुई। उन्होंने कहा कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।
पांडेय ने कहा कि इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 25 April 2023, 8:47 PM IST
No related posts found.