
सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के रजोला तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो मे सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर के बांदरी के खिरिया गांव से नर्मदा स्नान के लिए बरमान जा रहे आटो सवार लोगों को रजोला तिराहे के पास कल अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सवारी ऑटो पलट गया। दुर्घटना में विश्वनाथ यादव और अवध रानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर हुए 60 वर्षीय हरि सिंह निवासी हनुमत पहाड़ी की मौत हो गयी। घायल हुए दस अन्य लोगोंं काे देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया है।
Published : 9 April 2024, 11:00 AM IST
Topics : 10 Injured Auto Madhya Pradesh Road Accident three died आटो दस घायल मध्य प्रदेश मौत सड़क हादसा