बृजमनगंज-धानी मार्ग पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा और बोलेरो में जोरदार टक्कर, कई जख्मी

बृजमनगंज-धानी मार्ग पर एक ई-रिक्शा और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। टेंपों में बैठे कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पढें डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 April 2024, 1:05 PM IST

बृजमनगंज (महराजगंज):  नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 11 नारायणपुर पार्क के सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ई रिक्शा को भीषण टक्कर मार दी।

ई रिक्शा में सवार सभी यात्री पलट गए। ई रिक्शा चकनाचूर हो गया।

ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सीएससी बृजमनगंज ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दो महिलाएं, एक बच्चा एवं चालक घायल है।

ड्राइवर बोलोरो को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया।  

Published : 
  • 1 April 2024, 1:05 PM IST