
नई दिल्ली: कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संघ्या पर करोल बाग में मानव सेवा संगठन द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित 10वें सम्मान समारोह के अवसर पर अव्वल प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों, अधिकारियों समेत सामाज सेवियों को सम्म्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विघायक विशेष रवि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान समारोह के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवक-युवतियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कोरोना काल में लोगों की जान बचाने और बेहतर समाज के निर्माण में अहम योगदान देने वाले सामाज सेवी अनिल गोयल, तारा चंद, ड़ी के प्रसाद को कार्यक्रम में विशेष रुप से निगम पार्षद उर्मिला महेंद्र गौतम द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार नृत्य समेत विभिन्न कलाओं का बखूबी प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कुल 40 मेघावी छात्रों, 15 अधिकारियों और 40 समाज सेवियो को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में करोल बाग से विघायक विशेष रवि समेत निगम पार्षद उर्मिला महेंद्र गौतम और टैंक रोड से निगम पार्षद महेश खींची भी मौजूद रहे।
Published : 26 August 2024, 3:52 PM IST
Topics : Honor ceremony Karol Bagh meritorious students Social Workers करोल बाग़ मानव सेवा संगठन मेघावी छात्र सम्मान समारोह सामाजिक कार्यकर्तोओं