हिंदी
नई दिल्लीः होली हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार को भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में धूमधाम के साथ मनाई जाती हैं। रंगों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन करने से पहले होली की पूजा की जाती है। इसके अगले दिन खेली जाती है रंग वाली होली। जानिए होलिका दहन के लिए क्या है शुभ मुहूर्तः
यह भी पढ़ेंः Holi Special- इस होली पर बनाएं सूजी मावा की गुजिया रेसिपी

यह भी पढ़ेंः Holi Special- आखिर क्यों मनाई जाती है होली, जानें
होलिका दहन सोमवार, मार्च 9, 2020 को
होलिका दहन मुहूर्त – 06:00 पी एम से 08:27 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 27 मिनट्स
रंगवाली होली मंगलवार, मार्च 10, 2020 को
भद्रा पूँछ – 09:37 ए एम से 10:38 ए एम
भद्रा मुख – 10:38 ए एम से 12:19 पी एम
होलिका दहन प्रदोष के दौरान उदय व्यापिनी पूर्णिमा के साथ
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 09, 2020 को 03:03 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 09, 2020 को 11:17 पी एम बजे

हिन्दुओं के लिए होली का विशेष महत्व है। वैसे न सिर्फ हिन्दू बल्कि दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी होली की मस्ती में डूब जाते हैं और जमकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाईचारे के रंग बिखेरने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।
Published : 9 March 2020, 10:16 AM IST
Topics : Happy Holi Holi 2020 शुभ मुहूर्त होलिका दहन होलीका