HOLI SPECIAL 2024: होली कितने देशों में मनाई जाती है, कहाँ की होली प्रसिद्ध है

होली एक भारतीय पर्व है जो खुशियों का त्योहार है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में जानिए भारत के अलावा किन देशो में धूम-धाम मनाई जाती है होली।

Updated : 14 March 2024, 5:07 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: होली को रंगों का त्योहार कहते हैं क्योंकि इस पर्व पर लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।  यह वसंत ऋतु के आगमन का उत्सव मनाने के रूप में मनाया जाता है।

होली के त्योहार में लोग रंगों से खेलते हैं, गाने गाते हैं, और मिठाईयाँ खाते हैं। इसे 'रंगों का त्योहार' भी कहा जाता है। होली का महत्व भी है, जो समाज में एकता और प्यार का संदेश लाता है।

यह भी पढ़ें: Holi Special Train: होली के त्योहार पर रेलवे का यात्रियो को तोहफा, इन रुटों पर चलेंगी 40 स्पेशल ट्रेनें

इन देशो में धूम-धाम मनाई जाती है होली
होली के इस पावन उत्सव को भारत में काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार हर्षोल्लास और मस्ती से भरपूर होता है। परंतु भारत के अलावा इन देशो में भी धूम-धाम मनाई जाती है होली।

पूरी दुनिया में होली का यह नजारा काफी पसंद किया जाता है। भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद और टोबैगो, जमैका, गुयाना, रोम, स्पेन, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी होली के उत्सव का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया जाता है। 

कहाँ की होली प्रसिद्ध है
भारत के विभिन्न हिस्सों में होली अनोखे तरीकों से मनाई जाती है और यह सिर्फ रंगों का त्योहार ही नहीं है, यह जीवन और प्रेम का उत्सव भी है।

मथुरा और वृन्दावन, बरसाना, जयपुर, पुष्कर, उदयपुर आदि जगाहों पर मनाने जाने वाली होली पूरी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध होली मानी जाती है। एसी मान्यता है कि होली पर सब लोग अपने सारे गिले-शिकवे भूल कर एक दूसरे को माफ कर देते हैं। और एक नई शुरुआत करते हैं।

Published : 
  • 14 March 2024, 5:07 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement