Holi Special 2024: श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ खेली फूलों की होली, 2 क्विंटल से भी ज्यादा फूलों का हुआ इस्तेमाल

श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ खेली 2 क्विंटल से भी ज्यादा फूलों की होली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 March 2024, 7:37 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: होली भारतीय समाज का एक प्रमुख त्योहार है जो रंगों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। होली का मुख्य अभियान है रंगों का उत्सव, जिसमें लोग एक-दूसरे पर विभिन्न रंगों को फेंकते हैं।

इस दिन लोग अलग-अलग तरीकों से होली खेलते हैं। इन में से ही एक है, फूलों की होली। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ खरगोन की बृजधाम हवेली में फूलों की होली खेली है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक खरगोन की बृजधाम हवेली में ढेरों श्रद्धालुओं की भीड उमड पड़ी।

सभी ठाकुरजी के साथ होली का उत्सव मनाने के लिए वहां आए थे। वहीं वैष्णव संप्रदाय के संत यदुनाथ महोदय अहमदाबाद के खरगोन हवेली में 2 क्विंटल फूलो से ठाकुरजी के साथ जमकर होली खेली।

सभी श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ दर्शन किए और ठाकुर जी के सात होली के रंग में रंग गए। वहीं दूसरा ओर श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के साथ भजन-कीर्तन का भी खूब आंनद उठाया।

Published : 
  • 16 March 2024, 7:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement