
बलरामपुर: रंगों का पर्व होली सोमवार को पूरे प्रदेश में उल्लास और उमंग के बीच मनाया गया। रंगों के पावन पर्व की फागुनी मस्ती सुबह से ही बलरामपुर में भी छाई रही। इस दौरान लोग अजब-गजब वेश बना एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, कपड़े फाड़कर खुशियां मनाते रहे। वहीं बच्चे पिचकारियों से लोगों पर रंगों की फुहारें बरसाते रहे। पर्व की मस्ती में मदमस्त युवाओं और जवानों की टोलियां नगर गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों को रंग लगाती रही और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं भी देती रही।
यह भी देखे: यूपी में हार के बाद ऐसे मनी अखिलेश यादव की होली
होली को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच सभी जगह पर सौहार्द पूर्ण माहौल में रंगोत्सव मनाया गया। इस दौरान स्थानीय युवक नगाड़े ओर ढोल की थाप पर थिरकते रहे। पर्व पर घरों और कालोनियों में महिलाओं ने भी अपने ग्रुप में जमकर होली खेली। फिर एक-दूसरे को इसकी बधाई भी दी।
Published : 13 March 2017, 7:05 PM IST
Topics : गुलाल डीजे ढोल नगाड़े धूमधाम बलरामपुर बलरामपुर प्रशासन होली