आज ही के दिन जन्‍मी थी बॉलीवुड की ‘मदर इंडिया’, देखें 01 जून का इतिहास

आज नरगिस का जन्म दिन है, जिन्हें हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक माना जाता है। फिल्म मदर इंडिया में मां का किरदार और अन्य फिल्मों में पत्नी, प्रेमिका के किरदार को उन्‍होंने जीवंत तरीके से निभाया था।

Updated : 1 June 2019, 10:58 AM IST
google-preferred

नई दिल्‍ली: साल के छठे महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी एक खास जगह रखता है। नेपाल में आज ही के दिन एक बड़ी घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था। इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए। 

1819: बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना। 

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया। 

1874: ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया। 

1929: फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म। 

1930: भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया। 

1955: अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया। 

1964: नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा। 

1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया। 

1979: इसी दिन रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा। 

1980: टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया। 

1996: एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने। 

1999: मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज 

1999: अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित। 

2001: नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने। 

2004: इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नए राष्ट्रपति बने। 

2005: अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की। 

2006: चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले। 

2006: ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इनकार किया। 

2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत। 

Published : 
  • 1 June 2019, 10:58 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.