इतिहास के पन्नों में 24 जून, आज के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया था खास रिकॉर्ड

इतिहास के पन्नों में आज के दिन कई सारी अहम घटनाएं घटी थीं। जिससे दुनिया में कई तरह के बदलाव हुए थें। ये दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है। जानें क्या खास हुआ था आज के दिन।

Updated : 24 June 2019, 11:06 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में 24 जून बहुत ही महत्तवपूर्ण माना जाता है। इसी दिन क्रिकेट और टेनिस को लेकर रिकॉर्ड बने थें। भारतीय क्रिकेट टीम 24 जून 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केवल 42 रन बनाए थें।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
 1206 - दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।

1564 - भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुईं।

1793 - फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।

1859 - फ्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ।

1918 - कनाडा में मॉ​न्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई।

1961 - भारत के पहले स्वदेशी एचएफ-24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।

1963 - डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।

1966 - मुंबई से न्यूयाॅर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

1975 - न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न-727 विमान दुर्घटना में 113 लोगों की मौत।

1980 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरी का निधन।

1986 - भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृत्व लाभ को स्वीकृति दी।

1995 - दक्षिण अफ्रीका ने रग्बी विश्व कप जीता।

2002 - अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगाें की मौत।

2004 - जॉन नेग्रोपोटे इराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।

2005 - अमेरिका ने भारत की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता प्रदान की।

2006 - फिलीपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त की गयी।

2007 - इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ कैमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनायी।

2008 - नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2010 - विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला।
अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोला मायू के बीच यह ऐतिहासिक मैच हुआ था।

2012 - मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

 

Published : 
  • 24 June 2019, 11:06 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement