History of March 26: आज ही हुई थी इस बड़ी बीमारी के टीके की खोज, जानिये 26 मार्च का पूरा इतिहास

वर्ष के 365 दिन इतिहास की किताब के 365 पन्ने हैं और हर पन्ने में उस तारीख की अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास के इन्हीं पन्नों में से जानिये आखिर क्या-क्या हुआ था 26 मार्च को। सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 26 March 2023, 11:06 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च, 1907 को हुआ। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तम्भ माना जाता है। महादेवी गद्य विधा की भी महत्वपूर्ण हस्ताक्षर थीं। उन्हें साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उनकी कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया गया है।

इसके अलावा इस दिन 1971 में बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया और दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नया सदस्य शामिल हो गया।

देश दुनिया के इतिहास में 26 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस तरह है:

922 : ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन।

1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।

1953 : डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की खोज की घोषणा की।

1971: शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1972 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी ने पहले अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

1973 : गूगल के सह-संस्थापक और कम्प्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।

1973: लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत।

1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई।

1979 : अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुये।

2020 : कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई। यूरोप में महामारी के मामले 2,50,000 के पार।

Published :  26 March 2023, 11:06 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement