हिंदी
नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आवासीय भूखंडों, फ्लैट और 14 बैंक खातों में जमा राशि जब्त की गई।
बयान के मुताबिक, जब्ती की यह कार्रवाई पंजाब के मोहाली और हिमाचल प्रदेश के शिमला में की गई। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आदेश जारी करने के बाद कार्रवाई की गई।
बयान में कहा गया कि कुल 6.25 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति राज्य के एएसएएमएस शिक्षा समूह के साझेदार राजदीप सिंह और कृष्ण कुमार की है।
Published : 18 October 2023, 10:16 AM IST
No related posts found.