हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर के समीप राज्य परिवहन निगम की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार नौ यात्री घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस में तकनीकी खराबी आने के कारण सोमवार देर रात यह दुर्घटना हुई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल नौ यात्रियों को शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Published : 2 May 2023, 1:03 PM IST
Topics : असप्ताल कांगड़ा घायल यात्री रोडवेज बस सड़क हादसा हिमाचल प्रदेश
No related posts found.