हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात ददाहू इलाके में पनियाली के पास हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने मृतकों की पहचान विनोद और दिलाराम के रूप में की है। दोनों शिमला जिले के नेरवा इलाके के निवासी थे।
Published : 3 April 2023, 10:06 AM IST
Topics : खाई मौत वैन सिरमौर हिमाचल प्रदेश
No related posts found.