हिंदी
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में दीपावली की रात बस स्टैंड में खड़ी एक बस में आग लग गई, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि बस स्टैंड पर पटाखों के कारण यह घटना हुई।
अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया और करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि निजी बस में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पटाखों के कारण आग लगने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
Published : 13 November 2023, 4:44 PM IST
No related posts found.