Himachal Pradesh: जानिये इस प्रदेश ने भी किया 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की रविवार को घोषणा की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 January 2024, 4:49 PM IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की रविवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों से अपने घरों में दीप प्रज्जवलित करने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओ पर लगाया आरोप , जानिए क्या कहा

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने संभवत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं हैं बल्कि वह हर किसी के आदर्श हैं और देश की संस्कृति हैं।’’

सुक्खू ने कहा, ‘‘मैं अपने घर में दीये जलाऊंगा और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं निकट भविष्य में अयोध्या मंदिर जरूर जाऊंगा।’’

यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से कहा, केंद्र से प्राप्त राहत को स्वीकार करें

उन्होंने कहा कि जाखू में भगवान राम की एक प्रतिमा बनाई जाएगी।

Published : 
  • 21 January 2024, 4:49 PM IST