हिंदी
नोएडा: हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल भर्ती कराया गया। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। वे डॉक्टरों की गहन निगरानी में अस्पताल के CCU में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी तबीयत पर नजर बनाये हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ के नोएडा संवाददाता के मुताबिक अस्पताल द्वारा थोड़ी देर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का हेल्थ बुलेटिन जारी किया जायेगा।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के परिजन और कुछ करीबी भी नोएडा अस्पताल पहुंचे हुए है। स्वास्थ्य के मद्देनजर डॉक्टरों द्वारा फिलहाल उनसे किसी को मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इससे पहले कई नेता और मंत्री भी उनका हालचाल जानने के लिये अस्पताल पहुंचे थे।
बता दें कि 2016 में शुक्ला को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के रूप में भाजपा ने उच्च सदन में भेजा इसके अगले साल ही सितंबर 2017 में उन्हें केन्द्र में में वित्त राज्यमंत्री बनाया गया।
पिछले साल भी उनकी तबियत बिगड़ी थी तब उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया लेकिन वहां बहुत राहत नहीं मिलने पर नोएडा के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
Published : 27 February 2023, 4:21 PM IST
Topics : Heath Updates Shiv Pratap Shukla अस्पताल गोरखपुर नोएडा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सीसीयू स्वास्थ्य हिमाचल प्रदेश
No related posts found.