Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खू 15 दिन बाद हुए सवस्थ, लौटे शिमला, मंत्रिमंडल ने किया भव्य स्वागत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के बाद शनिवार को शिमला लौट आए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 November 2023, 3:58 PM IST
google-preferred

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के बाद शनिवार को शिमला लौट आए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सुक्खू के शुक्रवार को लौटने की उम्मीद थी लेकिन दिल्ली और शिमला में मौसम ठीक नहीं होने के कारण योजना स्थगित कर दी गई। खराब मौसम के कारण सुक्खू का हेलीकॉप्टर दिल्ली से उड़ान नहीं भर सका।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंत्रिमंडल में शामिल अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर और हर्षवर्द्धन चौहान सहित कई लोगों ने अन्नाडेल में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है और एम्स के चिकित्सकों ने उन्हें शिमला वापस जाने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री राज्य की राजधानी में दिवाली मनाएंगे।

सुक्खू को पेट में दर्द और संक्रमण की शिकायत के बाद 25 अक्टूबर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) शिमला में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था।

Published : 
  • 11 November 2023, 3:58 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement