हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में एक कार गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार तड़के एक कार के 500 फुट गहरी खाई में गिर जाने पर तीन यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Updated : 22 July 2023, 8:54 PM IST
google-preferred

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार तड़के एक कार के 500 फुट गहरी खाई में गिर जाने पर तीन यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना धारकांशी क्षेत्र के स्वारघाट में हुई जहां कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पिंटू और खुशी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीसरा व्यक्ति सचिन लापता था, लेकिन कुछ घंटों के बाद उसका भी शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार ये तीनों उत्तर प्रदेश के नोएडा से यहां आये थे ।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

 

Published : 
  • 22 July 2023, 8:54 PM IST

Related News

No related posts found.