हिंदी
पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में अजयगढ़ थाना अंतर्गत माधवगंज में एक तेज रफ्तार दूध के टैंकर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि इस हादसे में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम मोटर साइकिल सवार रूपेंद्र यादव (26) निवासी वार्ड क्रमांक 14 माधवगंज और आलोक पाण्डेय (14) निवासी शांति नगर अजयगढ़ को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी।
इसमें रूपेंद्र यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया और घायल बालक को अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। (वार्ता)
Published : 13 February 2023, 11:35 AM IST
Topics : अजयगढ़ टक्कर दूध पन्ना पुलिस मध्यप्रदेश माधवगंज मोटर साइकिल मौत रफ्तार
No related posts found.