हिंदी
नौतनवां (महराजगंज): जिले में तेज रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार की सुबह को भी तेज रफ्तार का कहर देखा गया है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अचानक ही लोहे के बोर्ड को फाड़कर सीधा जरेटर से जा टकराई। इसमें लोगों के घायल होने की खबर आई है।
नौतनवां थाना क्षेत्र के रतनपुर में कल एक बाइक सवार तेज रफ्तार में होने के कारण दिशाविहीन होकर बाइक चला रहा था। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार में बाइक को चलाने में वह इतना मदमस्त था कि उसे अपने आगे पीछे कुछ नही दिखाई दिया। जिसके कारण वह शख्स रास्ते मे एक लोहे के बोर्ड को फ़ाड़कर सीधे एक जनरेटर से टकराया। जिससे बाइक सवार और उसके पीछे बैठा एक और व्यक्ति दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बरगदवा निवासी उमेश पुत्र राजेन्द्र उम्र 35 वर्ष और रवि पुत्र भोले उम्र लगभग 25 वर्ष है। दोनों ही एक शादी समारोह से अपने घर जा रहे थे।आगे बैठा शख्स बाइक इतनी तेज गति में चला रहा था कि बैलेंस बिगड़ने के कारण एक लोहे के बोर्ड से उनकी टक्कर हो गई और बोर्ड फाड़कर एक जनरेटर से टकरा गए। जिसमें से एक का पैर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और दूसरे को स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराने के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Published : 10 June 2019, 2:05 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार नौतनवा बाइक महाराजगंज रतनपुर
No related posts found.